Showing posts with label जनता समाचार. Show all posts
Showing posts with label जनता समाचार. Show all posts

Thursday, January 7, 2016

आँनलाईन शापिंग कितनी फायदेमंद या खतरनाक ?


आज के युग में इंटरनेट की दुनिया में आँनलाईन प्रोडेक्ट बेचने वाली कंपनियों की बाढ आई हुई है और भारत देश में ये कंपनियाँ तेजी से अपना प्रसार भी कर रही हैं। पर आँनलाईन शाँपिंग कितनी फायदेमंद है, इसके बारे में लोगों की राय स्पष्ट नही है। आँनलाईन शाँपिंग की अधिकता के कारण ही कई कस्टमरों को कंपनियों से धोखा भी मिल रहा है। हाल में ही चेन्नई में एक ऐसा ही वाक्या हुआ है, जिसके बाद से तो यही कहा जा सकता है।

चेन्नई में रहने वाले एक शक्स ने फेमस आँनलाईन वेबसाईट अमेजन में 48020 रूपये की कीमत वाला एक गैलेक्सी नोट5 मोबाईल फोन आर्डर किया। जब डिलीवरी होने के बाद उन्होने बाँक्स को खोला, तो उसमें मोबाईल के स्थान पर 3 रिन डिटर्जेन्ट रखे हुये थे। जिसको देखकर वह दंग रह गये। उन्होने तुरन्त बिना देर किये हुये ही कंपनी को ईमेल के माध्यम से सूचित करने के साथ ही सभी प्रयास कर लिये। परन्तु कंपनी की ओर से उन्हे स्पष्ट रूप से यह कह दिया गया कि उनकी ओर से जब यह बाँक्स भेजा गया था, तब बाँक्स पूर्ण रूप से सीलबंद था। अतः उनकी ओर से कोई भी गलती नही हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने पैसे वापस करने से भी मना कर दिया। इस घटना के बाद से वह अपने आप को ठगा से महसूस कर रहे है। 

Friday, September 25, 2015

अब एटीएम से 50 रूपये के नोट भी निकलेगें



सभी ए0टी0एम0 धारकों के लिए एक खुशखबरी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों यह निर्देश जारी किया है कि वे एटीएम मशीनों में 100 , 500 एवं 1000 रू0 के अतिरिक्त 50 रू0 के नोट भी डालेगें। जिससे अब एटीएम मशीनों से 50 के गुणक में भी रूपये निकाले जा सकेगें। 

जल्द ही दौङेगी 4 मेट्रो शहरों के मध्य बुलेट ट्रेन


देश के 4 मेट्रो शहरों के मध्य जल्द ही बुलेट ट्रेन प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है। ये रूट होगें मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली-कोलकाता,मुंबई-चेन्नई, दिल्ली-मुंबई। इन सभी 4 रूटों के लिए अलग-अलग कम्पनियों को सर्वे का कार्य सौंप दिया गया है। मुंबई से अहमदाबाद रूट पर सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष 3 रूटों पर सर्वे का कार्य साल के अंत तक पूर्ण किये जाने की उम्मीद है।    

Thursday, September 24, 2015

अब ई-फाइलिंग होगी और भी आसान


सीबीडीटी सभी करदाताओं को पहले से ही भरा हुआ IRTR फार्म उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जिसमें पहले से ही करदाताओं से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ / सूचनाएँ अपलोड रहेगीं। करदाताओं के लिए फायदेमंद एवं अनुकूल इस योजना को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सी0बी0डी0टी0) अगले वित्तीय वर्ष से ही शुरू किये जाने की योजना बना रहा है।