Showing posts with label आई0टी0. Show all posts
Showing posts with label आई0टी0. Show all posts

Wednesday, June 22, 2016

अब आपका गूगल अकाउंट होगा ज्यादा आसान एवं सिक्योर


गूगल ने अब जीमेल खाते एवं उससे जुङे हुये ऐप को प्रयोग करने वाले यूजर्स के लिए एक पाँप अप के जरिए टू वे स्टेप वेरिफीकेशन करने का आँप्सन दिया है, जिसके जरिये अब यूजर्स को स्मार्टफोन में अपने जीमेल एकाउन्ट या इससे जुङे किसी भी ऐप को को खोलेने के दौरान Are you trying to sign sin ? का मैसेज का नोटिफिकेशन दिखेगा.। फिर Allow और Deny का ऑप्शन मिलेगा। इस तरह गूगल एकाउन्ट हो जायेगा और भी सिक्योर।
गूगल के अनुसार यूजर्स को तीन आँप्शन (ईमेल, मैसेज और सिक्योरिटी) मिलेगें, जिन्हे सेट करने के लिए यूजर्स को माई अकाउंट में जाकर Sign in & Security पर क्लिक करना होग। इसके पश्चात साइन इन टू गूगल के जरिए 2 स्टैप वेरिफिकेश सेट किया जा सकता है।


Tuesday, January 5, 2016

फोल्ड स्क्रीन वाला स्मार्ट फोन


मोबाईल हब की मशहूर कंपनी सैमसंग बहुत जल्दी ही मार्केट में एक ऐसा स्मार्ट फोन लाँच करने वाली है, जोकि बीच से फोल्ड (मुङ) हो जायेगा। इस स्मार्ट फोन के मुङने की खाशियत के कारण इसमें सभी प्रकार के 3डी वीडियो आसानी से देखे जा सकेगें। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्ट फोन में प्रोजेक्टर को लगाये जाने की सुविधा भी देगी। इस स्मार्ट फोन के फोल्डेबल स्क्रीन के मध्य में मुङने के लिए टूल लगे होगें। 

Thursday, October 15, 2015

अब बोलिए सुपरस्टार की आवाज में


Yedub App के जरिए अब आप अपने मनपंसीदा कलाकार की आवाज में अपने डायलाँग बोल सकते हैं। येडब नामक इस ऐप को yepaisa ने बनाया है, जिसमें लम्बी डायलाँग लाइब्रेरी विभिन्न कैटेगरी वाइस उपलब्ध है। इस लाइब्रेरी में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल, अमरीश पुरी, प्राण इत्यादि जैसे बहुत सारे फिल्मी कलाकारो की आवाज के डायलाँग है। इनमें से आप अपने मनपसंद कलाकार की आवाज में अपने डायलाँग डब करा सकते है। इन डायलाँग पर सेल्फी वीडियो बनाने की सुविधा भी इस ऐप में उपलब्ध है, जिसे सोशल मीडिया में शेयर भी किया जा सकता है। येडब ऐप को गूगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।   

Monday, October 5, 2015

Apple ब्रांड नं0-1, गूगल दूसरे स्थान पर


इसबार भी इंटरब्रांड द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में आईटी कंपनियों का दबदबा कायम रहा है। पिछली दो बार की तरह इसबार भी एप्पल नें इस सूची में नंबर वन रैंक हासिल की है, जबकि गूगल इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा है।

इस साल एप्पल का ब्रांड मूल्य पिछली बार की तुलना में 43 फीसदी अधिक रहा है जबकि गूगल के ब्रांड मूल्य में भी 12 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। इंटरब्रांड द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में टाँप नौ ब्रांड पिछले साल के अपने स्थान पर कायम है। केवल अमेजन कंपनी ने पिछले बार की तुलना में 5 स्थान की छलाँग लगाते हुये 10वाँ स्थान पाया है।