Showing posts with label सेन्ट्रल गर्वमेन्ट समाचार. Show all posts
Showing posts with label सेन्ट्रल गर्वमेन्ट समाचार. Show all posts

Wednesday, October 7, 2015

7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा: वित्त सचिव


केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतनमान में संशोधन करने के लिए हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है और अक्सर इसमें हुये कुछ संशोधनों को बाद में राज्यों द्वारा अपनाया जाता है।


सातवें वेतन आयोग को केन्द्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों के वेतन और करीब 55 लाख पेंशनरों में संशोधन किये जाने हेतु न्यायमूर्ति एके माथुर की अध्यक्षता में दिसंबर 2015 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।

यद्यपि अभीतक आयोग द्वारा वित्त मंत्रालय को सातवें वेतन आयोग संबधी रिपोर्ट सौंपी नही गई है, फिर भी सरकार राजकोषीय चिंताओं के प्रति जागरूक है। यह निश्चित है कि 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के लागू हो जाने के उपरान्त केन्द्र सरकार के खजाने में भारी बोझ पङेगा।  

Thursday, October 1, 2015

आज मिलेंगें सफाईगीरी पुरस्कार


स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से सफाई की धुन सिंगथाँन और पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत देश के बङे-बङे संगीतकार अपने संगीत सरगम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देगें। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्वच्छ भारत अवाँर्ड के विजेताओं को पुरस्कृत करेगें।  

Tuesday, September 29, 2015

सातवाँ वेतन आयोग जल्द सौपेंगा अपनी रिपोर्ट


  केन्द्रीय कर्मचारियों को 1.1.2016 से देय नये वेतनमान के संबध में वेतन आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौप सकता है। सूत्रों के अनुसार सरकारी खजाने में बोझ के चलते इस वेतनमान में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ खास नही होने वाला है। पे-कमीशन की सिफारिसें सौपे जाने के पश्चात इस संबध में सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है।

ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि पे-कमीशन के कुछ प्रस्तावों पर सरकार मुहर लगा सकती है। पे-कमीशन द्वारा सरकार को निम्न अनुमानित सिफारसें सौंपी जा सकती है।

  1. सैलेरी ग्रेड पे और डीए को मर्ज करके नया स्केल बनाया जाये। इसप्रकार नये वेतन में वर्तमान वेतन से कुल 20-25 प्रतिशत की बढोत्तरी ही संभव हो सकेगी।
  1. मौजूदा HRA में कम से कम 10 प्रतिशत की बढोत्तरी की जाये।
  1. 5-6 प्रतिशत का इन्क्रीमेंट हर वर्ष दिया जाये। यह इन्क्रीमेंट  सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके परफार्मेन्स के आधार पर दिया जाना तय किया जाये।
  1. 55 वर्ष की उम्र से अधिक या 30 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके ऐसे कर्मचारी जिनका परफार्मेन्स ठीक नही हो, उन्हे वीआरएस दिया जाये।   
  1. ग्रुप-1 पोस्ट के लिए 2 एवं ग्रुप-बी तथा ग्रुप-सी पोस्ट के लिए एक-एक रनिंग बैंड।  
  6. मौजूदा एजुकेशन अलाउंस में बढोत्तरी की जाये।