Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts
Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts

Tuesday, November 3, 2015

Whatsapp में करें Quick Reply


वाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Whatsapp में अब नया फीचर जुङ गया है, जिसके जरिये अब किसी भी मैसेज का जवाब सीधे नोटिफिकेशन से ही तुरन्त दिया जा सकेगा। यह सुविधा Whatsapp के नये वर्जन 2.12.10 में उपलब्ध होगी।

जानिये कैसे ?

अब तक वाट्सऐप में आने वाले किसी भी नोटिफिकेशन को केवल मोबाईल स्क्रीन पर देखा जा सकता है, फिर सेन्डर को रिप्लाई करने के लिए पहले Whatsapp को खोलना पङता था, फिर मैसेज का रिप्लाई किया जाता था। अब Whatsapp के इस नये वर्जन में मोबाईल स्क्रीन में दिखाई देने वाले नोटिफिकेशन को सीधे ही खोला जा सकेगा और तुरन्त सेन्डर को जवाब दिया जा सकेगा। 

Thursday, October 8, 2015

क्या भारत में मिलेगा मुफ्त इंटरनेट ?


फेसबुक के सीओओ शेरिल सैंडवर्ग नें जुलाई माह में जब भारत का दौरा किया था, तभी यह साफ हो गया था कि 1.28 करोङ के देश में फेसबुक के यूजर की संख्या को बढाने के लिए अपार संभावनायें है। इसी को ध्यान में रखते हुये फेसबुक हर संभव प्रयास कर भारत में अपना कारोबार स्थापित करना चाहता है। भारत में दुनिया के सबसे बढे कारोबार को स्थापित करने की दृष्टि से ही फेसबुक द्वारा इंटरनेट डाँट ओ0आर0जी0 नामक वेबसाईट स्थापित की गई है, जिसका मकसद भारत में गरीब तबके के लोगों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा से जोङना है। जिससे भारत में फेसबुक यूज करने वालों की संख्या में ईजाफा हो सके। इसके लिए फेसबुक को भारत में कंपनी आँपरेटर एवं सरकार के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वेबसाईट के जरिये हेल्थ, कैरियर, एजुकेशन, फेसबुक, मैसजिंग जैसी सुविधायें मुफ्त में मिलेगीं। भारत के 6 राज्यों में इसका इस्तेमाल किया जाना है, जिनमें तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, केरल, आँध्रप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल है। भारत में वर्तमान में 35 करोङ यूजर है, जबकि दुनिया में 12.5 करोङ फेसबुक यूजर है।


Monday, October 5, 2015

FB Graph Search


फेसबुक द्वारा शुरू किया गया नया फीचर ''FB ग्राफ सर्च'' किसी भी व्यक्ति को आपके द्वारा लाईक की गई फोटो को देखने की सुविधा प्रदान करता है, चाहे वह व्यक्ति आपकी फ्रेन्डलिस्ट में हो या ना हो। यानी फेसबुक के इस फीचर के जरिये अब कोई भी व्यक्ति आपके द्वारा लाईक की गई फोटो को देख सकेगा, वह भी तबसे जबसे आपने अपना फेसबुक एकाउण्ट बनाया होगा। फेसबुक के इस फीचर को यूज करने के लिए बस फेसबुक सर्च बाँक्स में अंग्रेजी में ‘Photo liked by’ (फोटो लाईक्ड बाई) लिखकर जिसका भी नाम डाला जायेगा, उस व्यक्ति से संबन्धित सभी तस्वीरें सामने आ जायेगीं। इस तरह यदि हमें स्वयं अपने द्वारा पोस्ट की गई फोटो को देखना है कि कितने लाईक मिले हैं तो फेसबुक सर्च बाँक्स में‘Photo liked by me’ (फोटो लाईक्ड बाई मी) लिखना होगा।