Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

Sunday, October 4, 2015

शशांक मनोहर बने बीसीसीआई अध्यक्ष


तमाम अटकलों को विराम देते हुये आखिरकार शशांक मनोहर को दूसरी बार निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पूर्व शशांक मनोहर सन् 2008 से 3 वर्ष तक बीसीसीआई अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल चुके हैं। शशांक मनोहर का वर्तमान कार्यकाल 2017 तक रहेगा।  


Sunday, September 27, 2015

शशांक मनोहर हो सकते हैं BCCI के अगले अध्यक्ष


BCCI  का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा ?  इस सवाल के जवाब की तस्वीर अब लगभग साफ होते दिख रही है। सूत्रों के अनुसार यदि सब कुछ ठीक रहा तो शशांक मनोहर BCCI  के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी साफ छवि के कारण शशांक मनोहर को अनुराग ठाकुर एवं शरद पवार का समर्थन हासिल हो सकता है। इसप्रकार यदि शशांक मनोहर को कुल 29 वोट में से 15 वोट मिल जाते है तो वो BCCI  के अगले अध्यक्ष बन जायेगें। 

20-20 क्रिकेट मैच के टिकटों पर होगी जगमोहन डालमिया की फोटो


बंगाल क्रिकेट संघ ने कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले 20-20 क्रिकेट मैच के लिए ब्रिकी हेतु उपलब्ध सभी टिकटों पर पूर्व कैब अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया की फोटो छापने का निर्णय लिया है। कैब के संयुक्त सचिव श्री सुबीर गांगुली ने यह बताया है कि दिवंगत डालमिया जी को श्रदांजलि देने के उद्देश्य से उनकी तस्वीर छापने का फैसला लिया गया है।

Thursday, September 24, 2015

सौरव गांगुली बने सीएबी के नये अध्यक्ष


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन आँफ बंगाल (सीएबी) के नये अध्यक्ष बन गये हैं। यह जानकारी / ऐलान स्वयं बंगाल की मुख्यमंत्री महोदया (ममता बनर्जी) द्वारा की गई। इससे पूर्व क्रिकेट एसोसिएशन आँफ बंगाल के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया थे। जिनके निधन के पश्चात सौरव गांगुली को यह पद सौंपा गया है।