Showing posts with label रक्षा क्षेत्र. Show all posts
Showing posts with label रक्षा क्षेत्र. Show all posts

Wednesday, September 30, 2015

INS कोच्चि से बढी भारतीय नौसेना की ताकत


भारत का सबसे बढा जंगी जहाज INS कोच्चि 30 सितम्बर 2015 को भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा क्षेत्र में भारत के इस कदम का स्वागत किया है और कहा इससे देश को समुद्री क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी। INS कोच्चि स्वेदश में निर्मित सबसे उच्चकोटि का विध्वंसक युद्वपोत है जोकि लगभग 3 हजार करोङ की लागत से बना है। INS कोच्चि की मारक क्षमता 300 किलोमीटर एवं 7500 टन विस्थापन क्षमता है। यह युद्वपोत मुंबई के मझगाँव डोंकयार्ड पर बनाया गया है।