Thursday, October 8, 2015

क्या भारत में मिलेगा मुफ्त इंटरनेट ?


फेसबुक के सीओओ शेरिल सैंडवर्ग नें जुलाई माह में जब भारत का दौरा किया था, तभी यह साफ हो गया था कि 1.28 करोङ के देश में फेसबुक के यूजर की संख्या को बढाने के लिए अपार संभावनायें है। इसी को ध्यान में रखते हुये फेसबुक हर संभव प्रयास कर भारत में अपना कारोबार स्थापित करना चाहता है। भारत में दुनिया के सबसे बढे कारोबार को स्थापित करने की दृष्टि से ही फेसबुक द्वारा इंटरनेट डाँट ओ0आर0जी0 नामक वेबसाईट स्थापित की गई है, जिसका मकसद भारत में गरीब तबके के लोगों को मुफ्त में इंटरनेट सुविधा से जोङना है। जिससे भारत में फेसबुक यूज करने वालों की संख्या में ईजाफा हो सके। इसके लिए फेसबुक को भारत में कंपनी आँपरेटर एवं सरकार के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वेबसाईट के जरिये हेल्थ, कैरियर, एजुकेशन, फेसबुक, मैसजिंग जैसी सुविधायें मुफ्त में मिलेगीं। भारत के 6 राज्यों में इसका इस्तेमाल किया जाना है, जिनमें तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, केरल, आँध्रप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल है। भारत में वर्तमान में 35 करोङ यूजर है, जबकि दुनिया में 12.5 करोङ फेसबुक यूजर है।


Wednesday, October 7, 2015

7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा: वित्त सचिव


केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतनमान में संशोधन करने के लिए हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन करती है और अक्सर इसमें हुये कुछ संशोधनों को बाद में राज्यों द्वारा अपनाया जाता है।


सातवें वेतन आयोग को केन्द्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों के वेतन और करीब 55 लाख पेंशनरों में संशोधन किये जाने हेतु न्यायमूर्ति एके माथुर की अध्यक्षता में दिसंबर 2015 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।

यद्यपि अभीतक आयोग द्वारा वित्त मंत्रालय को सातवें वेतन आयोग संबधी रिपोर्ट सौंपी नही गई है, फिर भी सरकार राजकोषीय चिंताओं के प्रति जागरूक है। यह निश्चित है कि 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के लागू हो जाने के उपरान्त केन्द्र सरकार के खजाने में भारी बोझ पङेगा।  

Monday, October 5, 2015

Apple ब्रांड नं0-1, गूगल दूसरे स्थान पर


इसबार भी इंटरब्रांड द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में आईटी कंपनियों का दबदबा कायम रहा है। पिछली दो बार की तरह इसबार भी एप्पल नें इस सूची में नंबर वन रैंक हासिल की है, जबकि गूगल इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा है।

इस साल एप्पल का ब्रांड मूल्य पिछली बार की तुलना में 43 फीसदी अधिक रहा है जबकि गूगल के ब्रांड मूल्य में भी 12 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। इंटरब्रांड द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में टाँप नौ ब्रांड पिछले साल के अपने स्थान पर कायम है। केवल अमेजन कंपनी ने पिछले बार की तुलना में 5 स्थान की छलाँग लगाते हुये 10वाँ स्थान पाया है।    

FB Graph Search


फेसबुक द्वारा शुरू किया गया नया फीचर ''FB ग्राफ सर्च'' किसी भी व्यक्ति को आपके द्वारा लाईक की गई फोटो को देखने की सुविधा प्रदान करता है, चाहे वह व्यक्ति आपकी फ्रेन्डलिस्ट में हो या ना हो। यानी फेसबुक के इस फीचर के जरिये अब कोई भी व्यक्ति आपके द्वारा लाईक की गई फोटो को देख सकेगा, वह भी तबसे जबसे आपने अपना फेसबुक एकाउण्ट बनाया होगा। फेसबुक के इस फीचर को यूज करने के लिए बस फेसबुक सर्च बाँक्स में अंग्रेजी में ‘Photo liked by’ (फोटो लाईक्ड बाई) लिखकर जिसका भी नाम डाला जायेगा, उस व्यक्ति से संबन्धित सभी तस्वीरें सामने आ जायेगीं। इस तरह यदि हमें स्वयं अपने द्वारा पोस्ट की गई फोटो को देखना है कि कितने लाईक मिले हैं तो फेसबुक सर्च बाँक्स में‘Photo liked by me’ (फोटो लाईक्ड बाई मी) लिखना होगा।

Sunday, October 4, 2015

5 दिन के लिए बंद रहेगा पैन नंबर का आवंटन


आयकर विभाग द्वारा दी जाने वाली स्थायी खाता संख्या (पैन) का आवंटन 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक (5 दिन के लिए) बंद रहेगा। आयकर विभाग के अनुसार उक्त समय में संबन्धित साफ्टवेयर में उन्नयन की प्रकिया (पैन डाटाबेस का स्थानान्तरण) की वजह से आवंटन संभव नही हो सकेगा। इस दौरान सरकार द्वारा अधिकृत वेब पोर्टल NSDL एवं UTIITSL में पैन के लिए (आँनलाईन एवं आँफलाईन) आवंटन किया जा सकेगा। 

शशांक मनोहर बने बीसीसीआई अध्यक्ष


तमाम अटकलों को विराम देते हुये आखिरकार शशांक मनोहर को दूसरी बार निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पूर्व शशांक मनोहर सन् 2008 से 3 वर्ष तक बीसीसीआई अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल चुके हैं। शशांक मनोहर का वर्तमान कार्यकाल 2017 तक रहेगा।  


Saturday, October 3, 2015

सिर्फ 782 रू0 में बिका Google.com डोमेन


सभी को सुनकर आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन यह सच है। सनमय वेद (एक एक्स गूगल कर्मचारी) नाम के व्यक्ति ने डोमेन बेचने वाली कंपनी से Google.com डोमेन सिर्फ 782 रूपये में खरीद लिया। हुआ यूँ कि वेद इंटरनेट में डोमेन सर्च कर रहे थे, इसीबीच उन्हे गूगल डाँट काम बिकने के लिए उपलब्ध दिखा। उनको लगा कि शायद यह गलत होगा, फिर भी उन्होने ट्राई किया और भुगतान कर दिया, जोकि बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक हो गया और इसी के साथ सनमय वेद गूगल डाँट काम के मालिक बन गये। सनमय वेद को इसके लिए सिर्फ 12 डाँलर (782.63 रूपये) खर्च करने पङे।

हाँलांकि सनमय वेद के पास यह आँनरशिप कुछ समय के लिए ही रही और थोङी ही देर बाद गूगल की ओर से उनके पास आँनरशिप बदलने के लिए एक मैसेज आया और गूगल डाँट काँम डोमेन उनसे छिन गया। 

Friday, October 2, 2015

Team Viewer Ver 10.0.4


दो या दो से अधिक कम्प्यूटरों के बीच सहभागिता (रिमोट कन्ट्रोल) प्रदान करने वाला साफ्टवेयर Team Viewer का नया वर्जन 10.0.4  उपलब्ध है।


Team Viewer का नया वर्जन यहाँ से डाउनलोड करें। 

JOB News


1.  कुरूक्षेत्र यूनीवर्सिटी में असिस्टेन्ट प्रोफेसर पद हेतु भर्ती

कुरूक्षेत्र यूनीवर्सिटी में Walk in for Asst Professor Posts हेतु (Contractual Basis) रिक्तियाँ निकली हुई है।

भर्ती हेतु विवरणः-
पद का नाम असिस्टेन्ट प्रोफेसर
कुल पद 02
योग्यताः प्रासंगिक विषयों में पी0एच0डी0 एवं नेट पास
चयन प्रकिया साक्षात्कार (interview) के आधार पर
साक्षात्कार की तिथि एवं समय - 05 अक्टूबर 2015 दोपहर 2.30 बजे

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


2. महाराष्ट्र में एल0आई0सी0 में भर्ती

Life Insurance of India (LIC) ने महाराष्ट्र में 39 एल0आई0सी0 एजेन्ट पद हेतु (अस्थाई तौर पर) रिक्तियाँ निकाली हैं।

भर्ती हेतु विवरणः-
पद का नाम एल0आई0सी0 एजेन्ट
कुल पद 39
आयुः- 18 वर्ष से 55 वर्ष (As on 30 सितम्बर 2015 )
योग्यताः हायर सेकेण्डरी एवं ग्रेजुएट
फार्म भेजने की अंतिम तिथि 31.10.2015


     अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Thursday, October 1, 2015

आज मिलेंगें सफाईगीरी पुरस्कार


स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से सफाई की धुन सिंगथाँन और पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत देश के बङे-बङे संगीतकार अपने संगीत सरगम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देगें। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्वच्छ भारत अवाँर्ड के विजेताओं को पुरस्कृत करेगें।